Iran-US Tensions Update: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान के संदिग्ध ठिकानों पर नई एयरस्ट्राइक करने की धमकी के बीच एक बड़ा कूटनीतिक मोड़ सामने आया है। ईरान ने घोषणा की है कि अगर अमेरिका उसकी शर्तें मान लेता है, तो वह महज 48 घंटों के भीतर दुनिया के सबसे अहम समुद्री तेल मार्ग 'होर्मुज की खाड़ी' को जहाजों की आवाजाही के लिए फिर से खोल सकता है।
