Iran Executions: ईरान में मानवाधिकारों की स्थिति को लेकर एक बेहद हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। दो प्रमुख एनजीओ नॉर्वे स्थित ईरान ह्यूमन राइट्स (IHR) और पेरिस स्थित टुगेदर अगेंस्ट द डेथ पेनल्टी (ECPM) की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में ईरान ने कम से कम 1,639 लोगों को फांसी दी। यह 1989 के बाद से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं साल 2025 में 11 फांसी सार्वजनिक रूप से दी गई हो गई जो पिछले साल के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है।
