Get App

'अभी और भी भीषण होगी जंग...', ईरान ने अमेरिका के डिमांड को मानने से किया इनकार, बताया एकतरफा और गलत

US-Iran War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान का जंग बीते एक महीने से जारी है और इस जंग के बीच सीजफायर को लेकर बात बनती नहीं दिख रही है। ईरान ने चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए अमेरिका के प्रस्तावों को खारिज कर दिया है और उन्हें “अवास्तविक, अनुचित और जरूरत से ज्यादा” बताया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 30, 2026 पर 4:25 PM
'अभी और भी भीषण होगी जंग...', ईरान ने अमेरिका के डिमांड को मानने से किया इनकार, बताया एकतरफा और गलत
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के युद्ध को शुरू हुए चार हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है।

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के युद्ध को शुरू हुए चार हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है। ईरान लगातार अमेरिकी और सहयोगी ठिकानों पर हमले कर रहा है। वहीं इजरायल और अमेरिका, ईरान में लगातार हमले कर रहे हैं। बीते एक महीने से जारी इस जंग के बीच सीजफायर को लेकर बात बनती नहीं दिख रही है। ईरान ने चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए अमेरिका के प्रस्तावों को खारिज कर दिया है और उन्हें “अवास्तविक, अनुचित और जरूरत से ज्यादा” बताया है।

ईरान ने खारिज किया अमेरिका का प्रस्ताव 

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि तेहरान और वॉशिंगटन के बीच कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने साफ किया कि दोनों देशों के बीच बातचीत सिर्फ बिचौलियों के जरिए ही हो रही है। ईरान की यह प्रतिक्रिया उस समय आई, जब डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान ने अमेरिका के 15 सूत्रीय प्रस्ताव के ज्यादातर बिंदुओं को मान लिया है।

ट्रंप ने जताई थी सहमति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें