Iran-Trump: ट्रंप की पूरी फैमिली को मारने की प्लानिंग कर रहा ईरान! इस 'सीक्रेट मिशन' से उठा पर्दा

Iran Melania Trump Video Threat: वायरल फुटेज में किसी सीक्रेट मिशन की तरह मेलानिया ट्रंप की हर गतिविधि पर नजर रखने का दावा किया गया है। वीडियो में मेलानिया के न्यूयॉर्क शहर के लग्जरी शॉपिंग स्पॉट्स, उनके काफिले और पसंदीदा स्टोर्स की जानकारी दिखाई गई है

अपडेटेड Jul 28, 2026 पर 9:57 AM
मैसेज में कहा गया है, 'यह तो सिर्फ शुरुआत है, बैरन ट्रंप हमारा इंतजार करो'

US Iran Tensions: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनातनी के बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। 'How to Kill Melania Trump' यानी मेलानिया ट्रंप को कैसे मारें कैप्शन के साथ इस वीडियो में अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया और उनके बेटे बैरन ट्रंप को कथित तौर पर निशाना बनाने की बात कही गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे ईरानी शासन समर्थित समूहों से जुड़ी एक सीक्रेट 'ऑपरेशनल गाइड' या सीक्रेट मिशन स्ट्रेटेजी की तरह पेश किया जा रहा है।

न्यूयॉर्क के लग्जरी स्टोर्स की ट्रैकिंग और नर्व एजेंट से हमले की साजिश?


वायरल फुटेज में किसी सीक्रेट मिशन की तरह मेलानिया ट्रंप की हर गतिविधि पर नजर रखने का दावा किया गया है। वीडियो में मेलानिया के न्यूयॉर्क शहर के लग्जरी शॉपिंग स्पॉट्स, उनके काफिले और पसंदीदा स्टोर्स की जानकारी दिखाई गई है। वीडियो में सुझाव दिया गया है कि फर्स्ट लेडी की ये बाहरी यात्राएं कट्टरपंथियों के लिए हमला या ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए उपयुक्त जगह हो सकती हैं। इसमें घातक नर्व एजेंट का इस्तेमाल कर मेलानिया द्वारा खरीदे गए कपड़ों को जहरीला बनाने जैसी खतरनाक बातें भी कही गई हैं।

न्यूयॉर्क के लग्जरी स्टोर्स की ट्रैकिंग और नर्व एजेंट से हमले की साजिश?

बैरन ट्रंप को भी मिली सीधी धमकी: 'हमारा इंतजार करो'

वीडियो के आखिरी हिस्से में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन को सीधे तौर पर ललकारा गया है। मैसेज में कहा गया है, 'यह तो सिर्फ शुरुआत है। बैरन ट्रंप, हमारा इंतजार करो।'

'Blood for Blood' के बिलबोर्ड्स और तेहरान का तनाव

यह कोई पहला मौका नहीं है जब ट्रंप परिवार को इस तरह के विजुअल धमकियां मिली हों। कुछ ही दिनों पहले तेहरान के फिलिस्तीन स्क्वायर में एक विशाल राज्य-समर्थित बिलबोर्ड लगाया गया था। इसमें डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया और उनके सभी बच्चों (डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, इवांका, एरिक, टिफनी और बैरन) को अमेरिकी झंडे में लिपटे ताबूतों के ऊपर दिखाया गया था, जिस पर 'Blood for Blood' यानी खून के बदले खून लिखा था।

'मैं लंबे समय से उनकी लिस्ट में हूं'

इस महीने की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रंप ने खुद स्वीकार किया था कि वे ईरान के शीर्ष निशाने पर हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उन पर कोई हमला करने की कोशिश की गई, तो अमेरिकी सेना इसका करारा और निर्णायक जवाब देगी।

नोट: मनीकंट्रोल इस फोटो/वीडियो की प्रामाणिकता और सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।