Get App

US-Iran War: ईरान ने अमेरिका को दिया बड़ा झटका, मार गिराया 30 मिलियन डॉलर वाला खतरनाक ड्रोन

ईरान ने कहा है कि वह किसी भी नए युद्ध या तनाव का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ईरान ने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में कोई नया टकराव हुआ, तो इस बार जवाब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगा। ईरानी सेना के अधिकारी ब्रिगेडियर जनरल अबोलफजल शेकरची ने कहा कि तेहरान ने पहले ही कई अहम निशाने तय कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि अगर ईरान जवाबी कार्रवाई करता है, तो उसका तरीका पिछली लड़ाइयों से अलग होगा

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड May 26, 2026 पर 2:49 PM
US-Iran War: ईरान ने अमेरिका को दिया बड़ा झटका, मार गिराया 30 मिलियन डॉलर वाला खतरनाक ड्रोन
अमेरिकी हमले के बाद ईरान की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिकी सेना ने मंगलवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास बारूदी सुरंग बिछा रही बोट्स को निशाना बनाया। इसके अलावा बंदर अब्बास पोर्ट के पास सरफेस टू एयर मिसाइल साइट पर भी हमला किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) के मुताबिक यह कार्रवाई सेल्फ-डिफेंस में की गई। वहीं इस हमले के बाद ईरान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है। IRGC ने अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है।  बता दें कि, MQ-9 की कीमत लगभग $30 मिलियन है।

ईरान ने अब दी ये चेतावनी

ईरान ने कहा है कि वह किसी भी नए युद्ध या तनाव का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ईरान ने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में कोई नया टकराव हुआ, तो इस बार जवाब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगा। ईरानी सेना के अधिकारी ब्रिगेडियर जनरल अबोलफजल शेकरची ने कहा कि तेहरान ने पहले ही कई अहम निशाने तय कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि अगर ईरान जवाबी कार्रवाई करता है, तो उसका तरीका पिछली लड़ाइयों से अलग होगा। उन्होंने कहा कि अगर फिर से युद्ध शुरू हुआ, तो ईरान के हमले पहले के मुकाबले ज्यादा बड़े, ज्यादा खतरनाक और ज्यादा ताकतवर हो सकते हैं। शेकरची ने यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरान के तेल निर्यात को रोकने की कोशिश की गई, तो उसका असर पूरे क्षेत्र में तेल सप्लाई पर पड़ सकता है।

अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें