Get App

'जब तक पाबंदियां नहीं हटतीं, तब तक जारी रहेगी जंग', ईरान ने अमेरिका से की हर्जाने की भी डिमांड

US-Iran War: ईरान का कहना है कि जब तक उसके क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होता, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा। इस रास्ते के बंद होने से कच्चे तेल की कीमतें $115 प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं, जिससे वैश्विक ऊर्जा संकट और गहरा गया है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 24, 2026 पर 7:43 AM
'जब तक पाबंदियां नहीं हटतीं, तब तक जारी रहेगी जंग', ईरान ने अमेरिका से की हर्जाने की भी डिमांड
ईरान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी गारंटी चाहिए कि अमेरिका उसके आंतरिक मामलों में कभी दखल नहीं देगा

Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच बीते दिन ट्रंप ने पांच दिनों के लिए हमले रोकने का ऐलान किया। उन्होंने दावा किया कि सुलह को लेकर ईरान के साथ बातचीत जारी है। हालांकि, ईरान ने अपनी शर्तें दोहराते हुए साफ कर दिया है कि वह पीछे हटने वाला नहीं है। ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसिन रजाई ने स्पष्ट किया कि जब तक ईरान पर लगी सभी आर्थिक पाबंदियां नहीं हटाई जातीं और अमेरिका युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई नहीं करता, तब तक यह जंग जारी रहेगी।

ईरान की प्रमुख शर्तें 

ईरान ने इस संकट को खत्म करने के लिए तीन बड़ी मांगें रखी हैं:

पाबंदियों की समाप्ति: ईरान का कहना है कि उस पर लगे सभी अंतरराष्ट्रीय और अमेरिकी प्रतिबंधों को तुरंत हटाया जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें