Get App

Iran F-18 Jet Claim: ईरान ने अमेरिकी F-18 जेट को मार गिराया? तेहरान के दावों को अमेरिका ने किया खारिज

Iran F-18 Jet Claim: ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी और इजरायली सेनाओं के साथ बढ़ते युद्ध के बीच एक अमेरिकी F-18 फाइटर जेट को "सफलतापूर्वक निशाना बनाया" है। तेहरान ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें एक फाइटर जेट हवा में बैलिस्टिक मिसाइल से टकराने के बाद नीचे गिरता हुआ नजर आ रहा है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 8:46 AM
Iran F-18 Jet Claim: ईरान ने अमेरिकी F-18 जेट को मार गिराया? तेहरान के दावों को अमेरिका ने किया खारिज
ईरान ने अमेरिकी F-18 जेट को मार गिराया? तेहरान के दावों को अमेरिका ने किया खारिज

Iran F-18 Jet Claim: ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी और इजरायली सेनाओं के साथ बढ़ते युद्ध के बीच एक अमेरिकी F-18 फाइटर जेट को "सफलतापूर्वक निशाना बनाया" है। तेहरान ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें एक फाइटर जेट हवा में बैलिस्टिक मिसाइल से टकराने के बाद नीचे गिरता हुआ नजर आ रहा है।

ईरान के प्रेस टीवी ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट किया और लिखा, "ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कोर (IRGC) ने घोषणा की है कि उसने एक अमेरिकी F-18 फाइटर जेट को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है।" हालांकि, पोस्ट में हमले के स्थान, नुकसान की मात्रा या पायलट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

फुटेज में विमान को उड़ान भरते हुए दिखाया गया है, तभी हवा में उस पर तेज रोशनी जैसी चीज टकराती है। कुछ ही क्षणों बाद, जेट अस्थिर होता हुआ प्रतीत होता है और उसके पीछे धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई देता है, जिससे पता चलता है कि उसने कंट्रोल खो दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें