Get App

'ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ‘गे’ हैं! CIA ने बताया' ट्रंप का धमाकेदार और विवादित दावा

US Iran War: डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब मोजतबा खामेनेई अपने पिता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद हाल ही में ईरान के सुप्रीम लीडर बने हैं। उनके पिता की मौत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में हुई थी

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 27, 2026 पर 8:38 PM
'ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ‘गे’ हैं! CIA ने बताया' ट्रंप का धमाकेदार और विवादित दावा
'ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ‘गे’ हैं! CIA ने बताया' ट्रंप का धमाकेदार और विवादित दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) ने उन्हें जानकारी दी है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर, मोजतबा खामेनेई समलैंगिक (Gay) हैं। ट्रंप ने यह बात बिना कोई सबूत दिए कही। Fox News को दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या CIA ने ऐसी जानकारी दी थी, तो ट्रंप ने जवाब दिया, “हां, उन्होंने तो ऐसा कहा था, लेकिन मुझे नहीं पता कि सिर्फ उन्होंने ही कहा या और भी लोगों ने।” उन्होंने आगे कहा, “बहुत सारे लोग यह बात कह रहे हैं।”

यह बयान ऐसे समय में आया है, जब मोजतबा खामेनेई अपने पिता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद हाल ही में ईरान के सुप्रीम लीडर बने हैं। उनके पिता की मौत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में हुई थी।

ट्रंप ने कहा कि ईरान में समलैंगिक होना गैरकानूनी है और सख्त इस्लामी कानून के तहत सजा दी जाती है, इसलिए ऐसी खबर नए लीडर के लिए देश के अंदर “बहुत खराब शुरुआत” साबित हो सकती है।

ट्रंप ने अपने बयान को आगे बढ़ाते हुए फिलिस्तीन समर्थक एक्टिविस्टों की बातों में विरोधाभास पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “वे (ईरान और ऐसे देश) गे लोगों को तुरंत मार देते हैं। उन्हें इमारतों से नीचे फेंक देते हैं। फिर मैं सोचता हूँ कि ‘गेज फॉर फिलिस्तीन’ (फिलिस्तीन के समर्थन में गे लोग) कौन हैं? और इनके काफी संख्या में गे लोग फिलिस्तीन का समर्थन करते हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें