Get App

ईरान ने दी सीजफायर से हटने की चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद; इजरायल पर लगाया हमले का आरोप

ईरान ने इजरायल पर लेबनान में हमले का आरोप लगाते हुए सीजफायर से हटने की चेतावनी दी है और होर्मुज स्ट्रेट पर तेल आवाजाही रोक दी है। पाकिस्तान ने सभी पक्षों से सीजफायर का सम्मान करने की अपील की है। तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजार और तेल सप्लाई पर असर की आशंका है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 08, 2026 पर 9:14 PM
ईरान ने दी सीजफायर से हटने की चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद; इजरायल पर लगाया हमले का आरोप
लेबनान पर इजरायल की बमबारी को लेकर ईरान का सख्त रुख है।

ईरान ने बुधवार को साफ कहा कि इजरायल अगर लेबनान पर हमले जारी रखता है और सीजफायर का उल्लंघन करता है, तो वह इस समझौते से बाहर हो जाएगा। Tasnim न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इजरायली हमलों के बाद ईरान ने Strait of Hormuz से तेल टैंकरों की आवाजाही भी रोक दी है। हालांकि इससे पहले अमेरिका की मध्यस्थता वाले सीजफायर के बाद दो टैंकर सुरक्षित गुजर चुके थे।

लेबनान हमलों पर ईरान सख्त रुख में

ईरानी मीडिया और Al Jazeera की रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान पर इजरायल की बमबारी को लेकर ईरान का सख्त रुख है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान सीजफायर से हटने और जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है। Tasnim ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि अगर हमले नहीं रुके, तो ईरान समझौता खत्म कर देगा।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने टेलीग्राम पर बयान जारी कर कहा कि लेबनान में हुए हमलों और सीजफायर उल्लंघन के लिए इजरायल को सजा दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें