Iran-US War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (25 मार्च) को कहा कि उनका प्रशासन ईरान में सही लोगों से बात कर रहा है। साथ ही यह भी कहा कि ईरानी शासन अमेरिका के साथ समझौता करने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान अमेरिका की इस शर्त पर सहमत हो गया है कि वह कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखेगा। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के नए सेक्रेटरी के तौर पर मार्कवेन मुलिन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बोलते हुए ट्रंप ने दावा कि अमेरिका को ईरान के मामले में जबरदस्त सफलता मिल रही है।
