Iran US War: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव जारी है। ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने संबंधी फैसले को लेकर यू-टर्न ले लिया है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने संबंधी फैसले को लेकर तुरंत पलटी मारते हुए शनिवार को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर दोबारा प्रतिबंध लगा दिए। वहीं शनिवार को इस रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे दो व्यापारिक जहाजों पर फायरिंग की घटना सामने आई, जिससे पूरे शिपिंग सेक्टर में हड़कंप मच गया।
