Get App

Iran-US War Updates: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा हमला टला, ट्रंप ने ईरान से नए दौर की बातचीत का किया ऐलान

Iran-US War Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ सोमवार को बातचीत होगी। लेकिन उन्होंने किसी समझौते पर पहुंचने के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं की। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कूटनीति के लिए और समय देने के मकसद से ईरान पर होने वाले आसन्न सैन्य हमले को टाल दिया था

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 03, 2026 पर 8:54 AM
Iran-US War Updates: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा हमला टला, ट्रंप ने ईरान से नए दौर की बातचीत का किया ऐलान
Iran-US War Updates: ट्रंप ने कहा कि होर्मुज पर डील होगी। उसके बाद ईरान अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम छोड़ देगा

Iran-US War Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान पर होने वाले द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े सैन्य हमले को फिलहाल टाल दिया है। इसके बजाय वॉशिंगटन और तेहरान के बीच सोमवार यानी 3 अगस्त को दोपहर से नए दौर की बातचीत शुरू होगी। इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम (Denuclearisation) को लेकर समझौते तक पहुंचना है।

एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका सैन्य कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार था। लेकिन क्षेत्रीय सहयोगी देशों के अनुरोध पर इस अभियान को रोकने का फैसला लिया गया। उनका कहना था कि सहयोगी देशों का मानना था कि अगर हमला किया गया तो कई महीनों से चल रहे तनाव को कूटनीतिक तरीके से खत्म करने की संभावना समाप्त हो सकती है।

बातचीत के जरिए समाधान तलाश रहे हैं दोनों देश

ट्रंप ने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा, "अब हम बातचीत के जरिए समाधान तलाश रहे हैं। यह प्रक्रिया सोमवार दोपहर से शुरू होगी और देखेंगे कि क्या परिणाम निकलता है।" उन्होंने बताया कि वार्ता का केंद्र होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों का समाधान होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें