Get App

लंबा चल सकता है ईरान युद्ध! अमेरिका बोला- 'फंड की कमी नहीं'; टैक्स बढ़ाने का नहीं है कोई इरादा

US War Funding: युद्ध को लेकर कांग्रेस से भारी-भरकम राशि की डिमांड को लेकर अमेरिकी संसद में विरोध भी शुरू हो गया है। डेमोक्रेट्स और कुछ रिपब्लिकन सांसदों का तर्क है कि पहले से ही रक्षा बजट रिकॉर्ड स्तर पर है, तो और पैसे की क्या जरूरत है?

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 23, 2026 पर 7:37 AM
लंबा चल सकता है ईरान युद्ध! अमेरिका बोला- 'फंड की कमी नहीं'; टैक्स बढ़ाने का नहीं है कोई इरादा
युद्ध के बढ़ते खर्चों के बीच अमेरिका में यह चर्चा चल रही है कि क्या जनता पर नया टैक्स लगेगा?

Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग अमेरिका के लिए काफी महंगा पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युद्ध के शुरुआती 6 दिनों में ही $11 बिलियन से ज्यादा खर्च हो गए। अब ट्रंप प्रशासन इस युद्ध के लंबा खिंचने पर कांग्रेस से नए फंड की डिमांड की तैयारी में हैं। हालांकि, युद्ध को लेकर अमेरिका ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने रविवार को स्पष्ट किया कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान चलाने के लिए अमेरिका के पास पर्याप्त पैसा है। हालांकि, लंबी अवधि की तैयारी और सेना को भविष्य के लिए 'अपडेट' रखने के लिए कांग्रेस से अतिरिक्त फंड की मांग की जा रही है।

$200 बिलियन के 'सप्लीमेंट्री फंड' की डिमांड

ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि वह युद्ध के खर्चों को पूरा करने के लिए कांग्रेस से लगभग $200 बिलियन यानी करीब 16.7 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मांग सकता है। बेसेंट ने कहा कि यह मांग किसी कमी को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए है कि अमेरिकी सेना भविष्य में भी पूरी तरह से तैयार रहे।

इस भारी-भरकम राशि को लेकर अमेरिकी संसद में विरोध भी शुरू हो गया है। डेमोक्रेट्स और कुछ रिपब्लिकन सांसदों का तर्क है कि पहले से ही रक्षा बजट रिकॉर्ड स्तर पर है, तो और पैसे की क्या जरूरत है? वहीं रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने इस फंड का बचाव करते हुए कहा कि यह 'जो हम कर चुके हैं और जो भविष्य में करना पड़ सकता है' उसके लिए जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें