ईरान पर हमले के खतरे के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास Sea Beach पर ईरानी महिलाओं की मस्ती सामने आई

Bandar Abbas Beach: युद्ध के बीच ईरान के बंदर अब्बास बीच पर आम जिंदगी पूरी तरह सामान्य दिख रही है। एक तस्वीर में समुद्र के किनारे चट्टानों पर बैठी ईरानी महिलाएं आपस में बातें करते हुए खिलखिलाकर हंस रही हैं। उनके ठीक पीछे समुद्र में 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से गुजरने वाले बड़े-बड़े मालवाहक जहाज और सैन्य जंगी जहाज साफ दिखाई दे रहे हैं। युद्ध के इस साए के बीच भी इन महिलाओं के चेहरे पर डर का कोई नामोनिशान नहीं है

अपडेटेड May 23, 2026 पर 4:21 PM
Story continues below Advertisement
बंदर अब्बास के बीच पर बैठी महिलाओं की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं(image- AI)

Iran War Crisis: मिडिल ईस्ट में इस समय युद्ध के मुहाने पर है। एक तरफ जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर 'बड़े सैन्य हमले' की तैयारी कर रहे हैं और ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर एक अलग ही तस्वीर सामने आई है। इस संकट और तनाव के बीच ईरान के बंदर अब्बास इलाके से आम नागरिकों, खासकर महिलाओं की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जो दुनिया को चौंका रही हैं।

सामरिक रूप से दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ठीक पास स्थित सी-बीच पर ईरानी महिलाएं बिना किसी खौफ के हंसती-मुस्कुराती और लाइफ को एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं।

एक तरफ युद्धपोत, दूसरी तरफ मुस्कान


रॉयटर्स द्वारा जारी की गई इन ताजा तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ईरान के बंदर अब्बास बीच पर आम जिंदगी पूरी तरह सामान्य दिख रही है। एक तस्वीर में समुद्र के किनारे चट्टानों पर बैठी ईरानी महिलाएं आपस में बातें करते हुए खिलखिलाकर हंस रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि उनके ठीक पीछे समुद्र में 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से गुजरने वाले बड़े-बड़े मालवाहक जहाज और सैन्य युद्धपोत साफ दिखाई दे रहे हैं। युद्ध के इस साए के बीच भी इन महिलाओं के चेहरे पर डर का कोई नामोनिशान नहीं है।

दूसरी तस्वीर में मॉडर्न कपड़ों और पारंपरिक हिजाब व शॉल पहने कुछ युवतियां बीच के किनारे टहल रही हैं। उनके ठीक पीछे बैकग्राउंड में एक बड़ी बोट खड़ी है और पास ही स्थानीय लोग बेफिक्र होकर मोटरसाइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

क्यों बेहद संवेदनशील है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' का यह इलाका?

बंदर अब्बास का यह समुद्री तट कोई आम जगह नहीं है। यह 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के मुहाने पर स्थित है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा ऑयल चोकपॉइंट माना जाता है। दुनिया का लगभग 20% तेल और गैस की सप्लाई इसी संकरे समुद्री रास्ते से होती है। अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच इस इलाके में ईरानी नौसेना के लड़ाकू जहाजों और अमेरिकी ड्रोन्स की हलचल सबसे ज्यादा है।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध छिड़ता है, तो ईरान सबसे पहले इसी रास्ते को ब्लॉक करने की कोशिश करेगा, जिससे ग्लोबल इकोनॉमी पूरी तरह चरमरा सकती है।

तनाव के बीच आम जनता का 'कूल' अंदाज

वाशिंगटन और तेहरान में जहां सेनाएं हाई-अलर्ट पर हैं और युद्ध की रणनीति बनाई जा रही है, वहीं ईरान की आम जनता इस मनोवैज्ञानिक दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दे रही है। सोशल मीडिया पर लोग इन तस्वीरों को देखकर कह रहे हैं कि ये तस्वीरें दिखाती हैं कि राजनेताओं और युद्ध के बयानों से दूर, जमीन पर रहने वाले आम लोग सिर्फ शांति और सामान्य जीवन चाहते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।