Get App

Kash Patel: क्या जाने वाली है काश पटेल की कुर्सी? नशे और सुरक्षा में चूक के आरोपों ने बढ़ाई राष्ट्रपति ट्रंप की नाराजगी

FBI Chief Kash Patel: व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से कहा है कि 'राष्ट्रपति ट्रंप को अब भी एफबीआई डायरेक्टर पर भरोसा है।' हालांकि, अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि पर्दे के पीछे उनके रिप्लेसमेंट पर चर्चा शुरू हो चुकी है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 26, 2026 पर 4:14 PM
Kash Patel: क्या जाने वाली है काश पटेल की कुर्सी? नशे और सुरक्षा में चूक के आरोपों ने बढ़ाई राष्ट्रपति ट्रंप की नाराजगी
पटेल पर शराब के नशे में सार्वजनिक व्यवहार, गंभीर सुरक्षा चूक और प्रशासनिक अयोग्यता के आरोप लगे हैं

FBI Director Kash Patel Controversy: वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में हुई गोलीबारी की घटना से ठीक पहले, ट्रंप प्रशासन के सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले FBI डायरेक्टर काश पटेल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स का दावा है कि काश पटेल का पद से हटना अब 'सिर्फ कुछ समय की बात' है। उन पर शराब के नशे में सार्वजनिक व्यवहार, गंभीर सुरक्षा चूक और प्रशासनिक अयोग्यता के आरोप लगे हैं, जिससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी नाराज बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट में लगे नशे में धुत रहने के गंभीर आरोप

मैगजीन 'द अटलांटिक' (The Atlantic) की एक सनसनीखेज रिपोर्ट ने काश पटेल की पेशेवर छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट का दावा है कि काश पटेल अक्सर वॉशिंगटन डीसी और लॉस वेगास के क्लबों में इतनी शराब पीते हैं कि वे पूरी तरह होश खो बैठते हैं। अधिकारियों को डर है कि इस तरह के व्यवहार से वे विदेशी खुफिया एजेंसियों के जाल में फंस सकते हैं या ब्लैकमेल किए जा सकते हैं। खुद शराब से दूर रहने वाले राष्ट्रपति ट्रंप तब और भड़क गए जब पटेल को अमेरिकी ओलंपिक पुरुष हॉकी टीम के साथ बीयर पीते देखा गया।

हैक हुआ था निजी ईमेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें