इजरायल का बड़ा दावा- ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी को मार गिराया, IRGC की बासिज फोर्स का टॉप कमांडर भी ढेर!

Israel Iran War: हालांकि, ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी ने लारिजानी के नाम से एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। बयान में कहा गया कि 47 साल पहले, ईरान की इस्लामिक क्रांति से ठीक पहले भी सत्ता में बैठे लोग जनता की आवाज को झूठा बताते थे

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 3:30 PM
Story continues below Advertisement
इजरायल का बड़ा दावा- रातों रात ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी को बनाया निशाना

इजरायली मीडिया में दावा किया गया है कि उसकी सेना ने रात के समय हवाई हमले में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी को निशाना बनाया है, जिसमें उनकी मौत हो गई। इजरायल के रक्षा मंत्री ने ऐसा दावा किया है कि इस हमले में अली लारिजानी की मौत हो चुकी है।  इससे पहले ये बताया गया था कि अभी यह साफ नहीं है कि इस हमले में लारिजानी की मौत हुई है या वे घायल हुए हैं। ईरान ने अभी तक इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

हालांकि, ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी ने लारिजानी के नाम से एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा।

बयान में कहा गया कि 47 साल पहले, ईरान की इस्लामिक क्रांति से ठीक पहले भी सत्ता में बैठे लोग जनता की आवाज को झूठा बताते थे। और अब ट्रंप भी ईरान में हो रहे बड़े-बड़े अमेरिका और इजरायल विरोधी प्रदर्शनों को “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बना हुआ” बता रहे हैं।


बयान में यह भी कहा गया कि ईरानी जनता की “ऐतिहासिक जीत” अब करीब है।

ये खबरें उस बयान के एक दिन बाद आई हैं, जिसमें लारिजानी ने मुस्लिम देशों को संदेश देते हुए कहा था कि ईरान अमेरिका और इजरायल के खिलाफ अपनी लड़ाई में मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब ईरान पर हमला हुआ, तब कई मुस्लिम देशों से उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिला, जिससे उन्हें निराशा हुई।

लारिजानी ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल ने बातचीत के दौरान ही ईरान पर हमला किया, जिसका मकसद देश को कमजोर करना था। इस हमले में कई आम लोगों और सैन्य अधिकारियों की मौत हुई।

IRGC के बासिज फोर्स के कमांडर की मौत का दावा

इजरायल ने ये भी दावा किया है कि उसने IRGC के बासिज फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को मार गिराया है। Al Jazeera के अनुसार, इजरायली सेना का दावा है कि उसने कल रात एक हमले में बासिज फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को मार गिराया है।

इसने कहा कि सुलेमानी की कथित हत्या ईरान की "कमांड-एंड-कंट्रोल संरचनाओं" के लिए एक "महत्वपूर्ण झटका" है और उसने ईरानी कमांडरों के खिलाफ "बलपूर्वक कार्रवाई जारी रखने" का संकल्प लिया है।

इस बीच ये भी खबर आई है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी सेना को बड़ा आदेश दिया, जिसमें उन्होंने अब सीधे-सीधे ईरान के टॉप नेताओं को निशाना बनाने की बात कही है।

रूस में हो रहा ईरान के नए सुप्रीम लीडर का इलाज, पुतिन ने खुद बढ़ाया मदद का हाथ, मॉस्को से भेजा विमान!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।