Get App

इजरायल नहीं मानेगा लेबनान पर हमले जारी रख सकता है! अमेरिकी खुफिया एजेंसियां को सीजफायर पर क्यों नहीं विश्वास?

अमेरिकी एजेंसियों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि हाल के दिनों में इजरायल-लेबनान सीमा पर हिंसा लगातार जारी रही है। शुक्रवार को हिजबुल्लाह के ड्रोन हमले में चार इजरायली सैनिकों की मौत हो गई थी। इसके जवाब में इजरायल ने लेबनान में हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम 47 लोगों के मारे जाने की खबर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2026 पर 12:43 PM
इजरायल नहीं मानेगा लेबनान पर हमले जारी रख सकता है! अमेरिकी खुफिया एजेंसियां को सीजफायर पर क्यों नहीं विश्वास?
इजरायल नहीं मानेगा लेबनान पर हमले जारी रख सकता है! अमेरिकी खुफिया एजेंसियां को सीजफायर पर क्यों नहीं विश्वास (FILE PHOTO)

इजरायल ने कहा है कि उसने लेबनान में अपने हमलावर सैन्य अभियान फिलहाल रोक दिए हैं। हालांकि, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह संघर्षविराम (Ceasefire) ज्यादा समय तक नहीं चल पाएगा, क्योंकि दोनों देशों के बीच सुरक्षा को लेकर तनाव अभी भी बना हुआ है।

दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में एक समझौता हुआ है, लेकिन इजरायल इस समझौते का हिस्सा नहीं है। अमेरिका में इजरायल के राजदूत येचिएल लीटर ने कहा कि इजरायल ने तुरंत प्रभाव से हमले रोकने पर सहमति जताई है और लेबनान में आक्रामक कार्रवाई बंद कर दी है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान में मौजूद रहेगी और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

अमेरिकी एजेंसियों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि हाल के दिनों में इजरायल-लेबनान सीमा पर हिंसा लगातार जारी रही है। शुक्रवार को हिजबुल्लाह के ड्रोन हमले में चार इजरायली सैनिकों की मौत हो गई थी। इसके जवाब में इजरायल ने लेबनान में हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम 47 लोगों के मारे जाने की खबर है।

इस ताजा हिंसा का असर अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली बातचीत पर भी पड़ा। दोनों देशों के अधिकारियों की स्विट्जरलैंड में होने वाली बैठक को फिलहाल टालना पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें