Israel US Iran War: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। वहीं इजरायल और अमेरिका को ईरान ने एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। ईरानी मिसाइल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दुश्मन के एफ-15 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है। इससे पहले ईरान इजरायल के एफ-16 और अमेरिका के एफ-35 को भी निशाना बना चुका है। बता दें कि शनिवार को ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया था। ट्रंप ने कहा था कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल दे अन्यथा उस पर हमले किए जाएंगे।
