'ईरान से पांच दिन में हो सकती है डील...', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, दिए सीजफायर के संकेत

US-Iran War : डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर जारी हमले फिलहाल 5 दिनों के लिए रोकने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, ट्रंप ने बताया कि दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है, जो बेहद सार्थक रही। वहीं ट्रंप के इस दावे को ईरान ने नकार दिया और किसी भी तरह की बातचीत से भी इनकार किया। वहीं ईरान के इस बयान के बात ट्रंप ने एक बार फिर बड़ी बात कही है

अपडेटेड Mar 23, 2026 पर 8:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुई जंग का आज 24वां दिन है।

Israel-US Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुई जंग का आज 24वां दिन है। वहीं जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान किया। डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर जारी हमले फिलहाल 5 दिनों के लिए रोकने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, ट्रंप ने बताया कि दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है, जो बेहद सार्थक रही। वहीं ट्रंप के इस दावे को ईरान ने नकार दिया और किसी भी तरह की बातचीत से भी इनकार किया। वहीं ईरान के इस बयान के बात ट्रंप ने एक बार फिर बड़ी बात कही है।

ईरान से सामने रखे गए प्वाइंट


ट्रंप का दावा है कि दोनों देशों के बीच मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को पूरी तरह खत्म करने को लेकर गंभीर चर्चा चल रही है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान डील करने के लिए बहुत ज्यादा इच्छुक है, ये डील पांच दिनों के भीतर या उससे भी पहले हो सकती है। ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईरान के सामने बातचीत के 15 प्वाइंट रखे गए है। इनमें सबसे पहला पाइंट है कि ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार कभी नहीं होगा और वो इस पर तैयार भी हो गए हैं।

जल्द हो सकता है सीजफायर!

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि, हमने ईरान के सुप्रीम लीडर से कोई बात नहीं की है। हम मुज्तबा खामेनेई को ईरान का लीडर नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि हम ईरान के असली नेता के साथ बात कर रहे हैं और आज उनसे फोन पर बात हो सकती है। ट्रंप ने आगे कहा कि, अमेरिका की ओर से व्हाइट हाउस से सलाहकार स्टीव बिटकॉफ और जेरेड कुशनर ने कल रात ईरान के साथ वार्ता में भाग लिया। तीन क्षेत्रीय देशों के विदेश मंत्रियों ने व्हाइट हाउस के दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ अलग-अलग वार्ता की। ट्रंप ने मीडिया से कहा कि बातचीत में काफी प्रगति हुई है और कई अहम चरण पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वे ऐसे व्यक्ति से बातचीत कर रहे हैं, जिसे वह एक सम्मानित नेता मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका नहीं चाहता कि ईरान यूरेनियम को एनरिच करे, लेकिन वह इस मुद्दे पर नियंत्रण चाहता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।