Get App

Israel-US Iran War: ईरान के हमलों के वजह से बंद करना पड़ा दुनिया का सबसे बिजी दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट

हमलों की गूंज अबू धाबी, दुबई, दोहा, रियाद और मनामा तक सुनाई दी। UAE में एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। हालांकि गिरते मलबे की वजह से अबू धाबी में कम से कम एक आम नागरिक की मौत की खबर है। दुबई के चश्मदीदों ने बताया कि तेज धमाकों से इमारतों की खिड़कियां हिल गईं और आसमान में मिसाइलों की लकीरें साफ दिखाई दीं

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 28, 2026 पर 7:30 PM
Israel-US Iran War: ईरान के हमलों के वजह से बंद करना पड़ा दुनिया का सबसे बिजी दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट
Israel-US Iran War: ईरान के हमलों के वजह से बंद करना पड़ा दुनिया का सबसे बिजी दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट

मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध जैसे हालात के बीच दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में शामिल दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। शनिवार को खाड़ी देशों में ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमलों के बाद दुबई एयरपोर्ट प्राधिकरण ने सुरक्षा कारणों से यह बड़ा फैसला लिया। इसके साथ ही अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DWC) पर भी सभी उड़ानें रोक दी गई हैं। दुबई एयरपोर्ट्स ने बयान जारी कर कहा है कि “DXB और DWC पर सभी फ्लाइट ऑपरेशन अगले आदेश तक स्थगित हैं। यात्रियों से अपील है कि वे फिलहाल एयरपोर्ट न आएं और अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।”

यह कदम उस समय उठाया गया जब अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और सहयोगी देशों को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइल दागीं।

हमलों की गूंज अबू धाबी, दुबई, दोहा, रियाद और मनामा तक सुनाई दी। UAE में एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। हालांकि गिरते मलबे की वजह से अबू धाबी में कम से कम एक आम नागरिक की मौत की खबर है।

दुबई के चश्मदीदों ने बताया कि तेज धमाकों से इमारतों की खिड़कियां हिल गईं और आसमान में मिसाइलों की लकीरें साफ दिखाई दीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें