Get App

Israel Gaza War: गाजा में इजरायल के हवाई हमलों में 23 लोगों की मौत, संघर्ष विराम टूटने के बाद से करीब 700 लोग मारे गए

इस नए संघर्ष ने गाजा में मानवीय संकट को और गहरा कर दिया है, जहां लगभग 18 महीनों की लड़ाई के दौरान 23 लाख लोग बार-बार विस्थापित हुए हैं। इन लोगों को अब इस महीने की शुरुआत में इजरायल की ओर से मदद रोकने के बाद उन्हें खाने और पानी की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालांकि, फिलिस्तीनी और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों का मानना ​​है कि गाजा पट्टी का कोई भी इलाका पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2025 पर 7:54 PM
Israel Gaza War: गाजा में इजरायल के हवाई हमलों में 23 लोगों की मौत, संघर्ष विराम टूटने के बाद से करीब 700 लोग मारे गए
गाजा में इजरायल के हवाई हमलों में 23 लोगों की मौत, संघर्ष विराम टूटने के बाद से करीब 700 लोग मारे गए

इजरायल ने मंगलवार 25 मार्च को गाजा पर फिर से एयर स्ट्राइक कर दी। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 23 फिलिस्तीनी मारे गए, जबकि सेना ने हजारों निवासियों को इलाका छोड़ने का आदेश भी दिया है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दो महीने के युद्ध विराम के टूटने के बाद एक हफ्ते पहले फिर से शुरू हुए इन नए हमलों में लगभग 700 लोग मारे गए हैं, जिनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

इस नए संघर्ष ने गाजा में मानवीय संकट को और गहरा कर दिया है, जहां लगभग 18 महीनों की लड़ाई के दौरान 23 लाख लोग बार-बार विस्थापित हुए हैं। इन लोगों को अब इस महीने की शुरुआत में इजरायल की ओर से मदद रोकने के बाद उन्हें खाने और पानी की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है।

मंगलवार को इजरायली सेना ने इजरायल को निशाना बनाकर किए जा रहे फिलिस्तीनी रॉकेट हमलों का हवाला देते हुए सभी उत्तरी सीमावर्ती शहरों के निवासियों को खाली करने का आदेश दिया।

ये आदेश गाजा शहर के जबालिया, बेत लाहिया, बेत हनून और शेजैया के साथ-साथ दक्षिण में खान यूनिस और राफा के इलाकों को भी कवर करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें