नेतन्याहू को हुआ ट्यूमर! ईरान-अमेरिका के बातचीत से पहले सामने आई इजरायली पीएम की मेडिकल रिपोर्ट

Benjamin Netanyahu: अपने सालाना मेडिकल रिपोर्ट में बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने में करीब दो महीने की देरी करने का अनुरोध किया था, ताकि यह उस समय सामने न आए जब युद्ध अपने चरम पर था और इसका गलत इस्तेमाल न हो सके

अपडेटेड Apr 24, 2026 पर 5:04 PM
Story continues below Advertisement
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है।

अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर को लेकर होने वाली बातचीत से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है। बता दें कि, बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी सालाना मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। नेतन्याहू ने खुलासा किया कि पिछले कुछ समय से वे एक स्वास्थ्य चुनौती से जूझ रहे थे, लेकिन अब वे पूरी तरह स्वस्थ और फिट हैं।

अपने सालाना मेडिकल रिपोर्ट में  बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने में करीब दो महीने की देरी करने का अनुरोध किया था, ताकि यह उस समय सामने न आए जब युद्ध अपने चरम पर था और इसका गलत इस्तेमाल न हो सके।

बेंजामिन नेतन्याहू ने जारी की अपनी मेडिकल रिपोर्ट


उन्होंने अपनी सेहत को लेकर तीन अहम बातें साझा कीं। सबसे पहले, उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। दूसरा, उनकी शारीरिक स्थिति बहुत अच्छी है। और तीसरा, उनके प्रोस्टेट से जुड़ी एक छोटी मेडिकल समस्या थी, जिसका अब पूरी तरह इलाज हो चुका है। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने बढ़े हुए बिनाइन प्रोस्टेट के लिए एक सफल सर्जरी करवाई थी और तब से वह नियमित जांच करवा रहे हैं। हाल ही में जांच के दौरान उनके प्रोस्टेट में एक बहुत छोटा सा ट्यूमर मिला, जो एक शुरुआती स्टेज का मैलिग्नेंट ट्यूमर था। अच्छी बात यह रही कि यह न तो फैला था और न ही शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंचा था।

 ट्यूमर का हुआ इलाज 

डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनकी उम्र के पुरुषों में ऐसी समस्या आम होती है और इसके दो तरीके हो सकते हैं—या तो सिर्फ निगरानी में रखा जाए या फिर इलाज कराकर इसे खत्म कर दिया जाए। नेतन्याहू ने इलाज का रास्ता चुना और समय रहते इस समस्या को पूरी तरह खत्म कर दिया। वहीं बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि कुछ छोटे-छोटे इलाज के बाद वह ठीक हो गए और अब उस समस्या का कोई निशान नहीं है। उन्होंने यरुशलम के हदासा अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल टीम का धन्यवाद भी किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।