Get App

Japan Earthquake: भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा जापान, 5.9 रही तीव्रता, 20 से ज्यादा लोग घायल

Japan Earthquake: जापान के पूर्वी हिस्से में रविवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। टोक्यो और आसपास के इलाकों में भी इसका असर दिखा। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की शुरुआती तीव्रता 5.9 मापी गई

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Aug 23, 2026 पर 8:37 AM
Japan Earthquake: भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा जापान, 5.9 रही तीव्रता, 20 से ज्यादा लोग घायल
Earthquake in Japan: टोक्यो और आसपास के इलाकों में भी इसका असर दिखा

रविवार सुबह तड़के जापान में भूकंप के झटकों से धरती कांप गई है। जापान के पूर्वी हिस्से में रविवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। टोक्यो और आसपास के इलाकों में भी इसका असर दिखा। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की शुरुआती तीव्रता 5.9 मापी गई। इस घटना में 23 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं भूकंप की वजह से कुछ ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने भूकंप से हुए संभावित नुकसान का पता लगाने के लिए सरकार ने एक खास टास्क फोर्स बनाई है।

सुनामी का कोई खतरा नहीं

जापान मौसम एजेंसी के अनुसार, भूकंप दक्षिणी इबाराकी इलाके में जमीन से करीब 70 किलोमीटर नीचे आया। वहीं, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसकी शुरुआती तीव्रता 5.8 बताई है। भूकंप के झटके टोक्यो और आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। इसके बाद लोगों को मोबाइल फोन पर आपातकालीन अलर्ट भेजकर सतर्क किया गया। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

कहां कितने लोग हुए घायल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें