Japan Earthquake : जापान में आया 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, हिल उठा पूरा देश...सुनामी की चेतावनी

Japan Earthquake : अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, यह भूकंप उत्तरी जापान के तट पर आया। यह इससे पहले आए अन्य शक्तिशाली भूकंपों में से एक माना जा रहा है। जापान की प्रधानमंत्री सना तकाएची ने लोगों से ऊंची जगहों पर जाने के लिए कहा है. उन्होंने इस संकट के समय आम नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील भी की है

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 2:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Japan Earthquake: जापान में आए इस भूकंप को इससे पहले आए अन्य शक्तिशाली भूकंपों में से एक माना जा रहा है।

जापान से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार 20 अप्रैल को जापान में एक बार फिर भीषण भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है। वहीं इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।  प्रभावित इलाकों में लोगों को समुद्र किनारे और नदियों से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि वहां पानी तेजी से भर सकता है।

सुनामी की दी गई चेतावनी

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, यह भूकंप उत्तरी जापान के तट पर आया। यह इससे पहले आए अन्य शक्तिशाली भूकंपों में से एक माना जा रहा है। टोक्यो से मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप का असर काफी तेज़ था, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। एजेंसी ने इवाते, आओमोरी और होक्काइडो क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में करीब 3 मीटर (लगभग 10 फीट) तक ऊँची लहरें उठ सकती हैं। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर में था और यह ज़मीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में आया।


जापानी की पीएम ने लोगों से की बड़ी अपील

जापान के भूकंप मापने के पैमाने पर इस झटके को “ऊपरी 5” श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब है कि झटके इतने तेज़ थे कि लोगों का खड़ा रहना या चलना मुश्किल हो गया। कई जगह कमजोर दीवारें गिरने की भी आशंका जताई गई है। वहीं भूकंप और सुनामी की चेतावनी के बाद जापान की प्रधानमंत्री सना तकाएची ने लोगों से बड़ी अपील की है।  प्रधानमंत्री सना तकाएची ने लोगों से ऊंची जगहों पर जाने के लिए कहा है. उन्होंने इस संकट के समय आम नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील भी की है।

प्रभावित इलाकों में लोगों को समुद्र किनारे और नदियों के मुहानों से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि वहां पानी तेजी से भर सकता है।

खबर अपडेट हो रही है...

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।