जापान से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार 20 अप्रैल को जापान में एक बार फिर भीषण भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है। वहीं इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। प्रभावित इलाकों में लोगों को समुद्र किनारे और नदियों से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि वहां पानी तेजी से भर सकता है।
