Get App

Megaquake: जापान ने दी महाभूकंप और सुनामी की चेतावनी, 3 लाख लोगों की मौत की आशंका, पूरी दुनिया में मचा हड़कंप

Megaquake and Tsunami Alert: भूकंप और सुनामी का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हाल ही में म्यांमार में आए भीषण भूकंप से पूरी दुनिया में कहराम मच गया। इस बीच जापान सरकार की एक रिपोर्ट से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। सरकार ने महाभूकंप और सुनामी की चेतावनी जारी की है। इसमें 3 लाख लोगों के मौत की आशंका जताई है

Jitendra Singhअपडेटेड Apr 01, 2025 पर 11:44 AM
Megaquake: जापान ने दी महाभूकंप और सुनामी की चेतावनी, 3 लाख लोगों की मौत की आशंका, पूरी दुनिया में मचा हड़कंप
Megaquake and Tsunami Alert: जापान की सरकार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नानाकाई इलाके में 9 से ज्यादा तीव्रता का भूकंप आ सकता है।

म्यांमार में आए भूकंप से पूरी दुनिया दहल गई। आसमान चूमती इमारतें जमींदोज हो गईं। 7 से ज्यादा तीव्रता के आए इस भूकंप से 1600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस बीच जापान सरकार ने एक ऐसा अलर्ट जारी किया है। जिससे पूरी दुनिया में हडकंप मच गया है। जापान ने दक्षिण तटीय इलाकों में महाभूकंप और सुनामी आने की आशंका जताई है। इससे समुद्र में सुनामी उठेगी और कई देशों में व्‍यापक तबाही मचाएगी। इसमें करीब 3 लाख लोगों की मौत हो सकती है और 2 लाख करोड़ डॉलर ($2 trillion) का नुकसान हो सकता है। यह देश की कुल जीडीपी के लगभग आधे के बराबर होगा।

बता दें कि जापान में दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं। सरकार के मुताबिक, नानकाई ट्रफ (Nankai Trough) नामक भूकंपीय क्षेत्र में अगले कुछ सालों में 8 से 9 तीव्रता के भूकंप आ सकते हैं। नानकाई ट्रफ जापान के दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत तट के पास स्थित एक 900 किलोमीटर लंबा क्षेत्र है। जहां फिलीपीन सी प्लेट यूरेशियन प्लेट के नीचे खिसक रही है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस क्षेत्र में हर 100 से 150 साल में एक बार मेगाभूकंप आता है। जिससे भारी तबाही मच सकती है।

जापान में आ सकता है 9 तीव्रता का भूकंप

जापान सरकार ने चेतावनी दी है कि यहां भूकंप की तीव्रता 9 हो सकती है। इस भूकंप से 2 लाख से ज्यादा मकान जमींदोज हो सकते हैं। 298,000 लोग मारे जा सकते हैं। इसमें इमारतों की वजह से 73,000 लोग और आग लगने की वजह से 9,000 लोग मारे जा सकते हैं। इसमे 13 लाख लोगों को घरों से बाहर निकालना पड़ सकता है। यह जापान की कुल जनसंख्या का 10 फीसदी होगा। जापान दुनिया के सबसे खतरनाक जोन में हैं। यहां समुद्री क्षेत्र में 8 से 9 तीव्रता के भूकंप की लगभग 80 फीसदी आशंका रहती है। भीषण भूकंप की वजह से समुद्र में सुनामी आ सकती है। इस दौरान लहरों की ऊंचाई 30 मीटर से ज्यादा हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें