'मैं फूट-फूट कर नहीं रोऊंगा...', जेफ्री एपस्टीन के इस नोट को पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

Jeffrey Epstein Suicide Note: जेफ्री एपस्टीन को कम उम्र की लड़कियों की तस्करी और यौन शोषण के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। अगस्त 2019 में जेल के अंदर उसकी मौत को आधिकारिक तौर पर 'आत्महत्या' करार दिया गया था

अपडेटेड May 07, 2026 पर 12:27 PM
Story continues below Advertisement
यह नोट एपस्टीन के साथ जेल में रहने वाले एक साथी से प्राप्त हुआ है, जो जुलाई 2019 में उसके साथ बंद था

Jeffrey Epstein: फाइनेंसर और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की मौत आज भी रहस्यों के घेरे में है। एक अमेरिकी जज ने अब उस 'सुसाइड नोट' को सार्वजनिक कर दिया है, जिसे एपस्टीन ने अपनी रहस्यमयी मौत से ठीक दो हफ्ते पहले लिखा था। यह नोट एपस्टीन के एक जेल के साथी से प्राप्त हुआ है, जो जुलाई 2019 में उसके साथ जेल में बंद था। इस कागज के टुकड़े ने उन थ्योरीज को फिर से जिंदा कर दिया है कि क्या एपस्टीन ने वाकई आत्महत्या की थी या पर्दे के पीछे कोई और खेल चल रहा था।

नोट की वो लाइनें, जो रोंगटे खड़े कर दें!

यह नोट 23 जुलाई, 2019 का है। यह वही तारीख है जब एपस्टीन जेल में पहली बार गले में फंदा लगा हुआ और अधमरी हालत में मिला था। इस कथित हस्तलिखित नोट में उसने लिखा, 'अलविदा कहने का समय खुद चुन पाना किसी 'ट्रीट' से कम नहीं है। तुम क्या चाहते हो कि मैं फूट-फूट कर रोऊं? नहीं... इसमें कोई मजा नहीं है, यह इसके लायक भी नहीं है!'


'मैं फूट-फूट कर नहीं रोऊंगा...', जेफ्री एपस्टीन का मौत से पहले लिखा 'सुसाइड नोट' आया सामने; पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

नोट की लिखावट काफी भावुक और उलझी हुई है, जिसमें उसने खुद पर लगे उन आरोपों का भी जिक्र किया है जिनमें एक 16 साल की लड़की शामिल थी। उसने नोट में दावा किया कि जांचकर्ताओं को उसके खिलाफ 'कुछ नहीं मिला'। यह नोट एपस्टीन की आधिकारिक मौत 10 अगस्त, 2019 से करीब दो सप्ताह पहले लिखा गया था।

जुलाई की वो खौफनाक रात का रहस्य

एपस्टीन की मौत से 17 दिन पहले जब वह घायल मिला था, तब उसके साथ कोठरी में निकोलस टार्टाग्लियोन नाम का एक पूर्व पुलिस अफसर बंद था। शुरुआत में एपस्टीन ने कहा था कि उसके सेलमेट ने उस पर हमला किया, लेकिन बाद में वह अपनी बात से पलट गया और कहा कि उसे याद नहीं कि क्या हुआ था। इस घटना के बाद उसे कड़ी निगरानी में रखा गया था, फिर भी कुछ दिनों बाद वह मृत पाया गया।

30 लाख पन्ने हुए जारी, पर अभी भी नहीं सुलझ पाई मौत की गुत्थी

अमेरिकी न्याय विभाग ने बताया है कि वे एपस्टीन से जुड़े करीब 30 लाख पन्ने सार्वजनिक कर चुके हैं। हालांकि, इस नए नोट को उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर प्रमाणित नहीं किया है। 2023 की एक जांच में यह माना गया था कि एपस्टीन की मौत जेल प्रशासन की लापरवाही और भारी गलतियों का नतीजा थी, लेकिन साजिश की थ्योरीज मानने वाले आज भी इसे 'सुनियोजित हत्या' का हिस्सा मानते हैं।

विवादों में घिरी एपस्टीन की मौत

जेफ्री एपस्टीन को लड़कियों की तस्करी और यौन शोषण के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। अगस्त 2019 में जेल के अंदर उसकी मौत को आधिकारिक तौर पर 'आत्महत्या' करार दिया गया था। हालांकि, 2023 की एक जांच रिपोर्ट में जेल कर्मचारियों की भारी लापरवाही, कदाचार और गलतियों का खुलासा हुआ था, जिसने साजिश की थ्योरी को और हवा दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।