Jeffrey Epstein: फाइनेंसर और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की मौत आज भी रहस्यों के घेरे में है। एक अमेरिकी जज ने अब उस 'सुसाइड नोट' को सार्वजनिक कर दिया है, जिसे एपस्टीन ने अपनी रहस्यमयी मौत से ठीक दो हफ्ते पहले लिखा था। यह नोट एपस्टीन के एक जेल के साथी से प्राप्त हुआ है, जो जुलाई 2019 में उसके साथ जेल में बंद था। इस कागज के टुकड़े ने उन थ्योरीज को फिर से जिंदा कर दिया है कि क्या एपस्टीन ने वाकई आत्महत्या की थी या पर्दे के पीछे कोई और खेल चल रहा था।
