Wine-Gate: ट्रंप की डिनर पार्टी में एक तरफ फायरिंग तो दूसरी ओर वाइन की बोतलें चुराते दिखे लोग, वीडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक , जब बॉलरूम में गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति को जल्दी-जल्दी सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा था, उसी दौरान कुछ मीडिया कर्मी कैमरे में कैद हो गए। आरोप है कि अफरा-तफरी के माहौल में ये लोग महंगी और पुरानी वाइन की बोतलें उठाते हुए नजर आए। इस तरह, जहां एक तरफ लोग अपनी जान बचाने में लगे थे, वहीं दूसरी तरफ इस कथित हरकत ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया, जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है

अपडेटेड Apr 26, 2026 पर 3:22 PM
Story continues below Advertisement
गोली चलने की आवाज सुनते ही हॉल में मौजूद मेहमानों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

एक ऐसी रात, जो पहले ग्लैमर से भरी थी और फिर अचानक दहशत में बदल गई, व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी ने पूरी दुनिया को चौंका दिया। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग हो गई। शनिवार शाम के इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बडे़ अफसर मौजूद थे। वहीं घटना के बाद जब सीक्रेट सर्विस ने इलाके को सुरक्षित किया और हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे, तो एक और अजीब मामला चर्चा में आ गया, जिसे “वाइन-गेट” कहा जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला 31 वर्षीय संदिग्ध कोल टॉमस एलन इस घटना के पीछे बताया जा रहा है। गोली चलने की आवाज सुनते ही हॉल में मौजूद मेहमानों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

 वायरल हो रहा ये वीडियो


जानकारी के मुताबिक , जब बॉलरूम में गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति को जल्दी-जल्दी सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा था, उसी दौरान कुछ मीडिया कर्मी कैमरे में कैद हो गए। आरोप है कि अफरा-तफरी के माहौल में ये लोग महंगी और पुरानी वाइन की बोतलें उठाते हुए नजर आए। इस तरह, जहां एक तरफ लोग अपनी जान बचाने में लगे थे, वहीं दूसरी तरफ इस कथित हरकत ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया, जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है।

लोगों ने किया ट्रोल 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और अन्य वायरल क्लिप्स में कुछ पत्रकारों को महंगी और पुरानी वाइन की बिना खुली बोतलें अपने कैमरा बैग और कपड़ों में छिपाते हुए देखा गया। बतायाजा रहा है कि जब देश एक गंभीर स्थिति का सामना कर रहा था, उस समय कुछ लोग इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर शराब की बोतलें जमा करने में लगे हुए थे। इस वजह से सोशल मीडिया पर लोग इन लोगों को जमकर सुना रहे हैं।

'वाइन गेट' नाम का यह विवाद कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा। आलोचकों ने इस घटना को मीडिया की छवि पर बड़ा सवाल बताते हुए इसे “मीडिया के पतन” का उदाहरण कहा। एक यूजर ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “जब पत्रकारों को बॉलरूम से बाहर निकाला जा रहा था, तब भी वे अपने साथ वाइन की बोतलें ले जा रहे थे।” एक अन्य यूजर एक्स (ट्विटर) हैंडल ने भी इस घटना के वीडियो शेयर किए। उसने लिखा, “जब लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे, उसी समय कुछ लोग वाइन की बोतलें उठाकर ले जा रहे थे।” इस तरह यह मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गया और लोगों ने इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।