Imran Khan Ouster: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को साल 2022 में सत्ता से बेदखल किए जाने को लेकर एक विस्फोटक खुलासा हुआ है। अमेरिकी खोजी वेबसाइट 'ड्रॉप साइट न्यूज' ने पाकिस्तान का वह सीक्रेट राजनयिक केबल यानी 'सायफर' लीक कर दिया है, जिसे इमरान खान अपनी सरकार गिराने के पीछे विदेशी साजिश का सबसे बड़ा सबूत बताते थे।
