पाकिस्तान और आतंकवाद के साथ उनका रिश्ता एक बार उजागर हुआ है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर के अंतिम संस्कार में एक बेहद ही हैरान कर देने वाला नजारा दिखा। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े कुछ लोगों की मौजूदगी देखी गई, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। शाहिद अख्तर की 24 जून को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
