Get App

Pakistan: इस्लामाबाद में कर्फ्यू जैसे हालात! PAK सरकार ने जारी कर दिया ये बड़ा आदेश

Pakistan: नए आदेश के अनुसार, सोमवार से सभी कारोबारियों को रात 8 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद करने होंगे। सरकार का कहना है कि यह फैसला ऊर्जा की बचत और सरकारी खर्चों में कटौती के लिए उठाए गए कदमों का हिस्सा है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति पर बढ़ते दबाव को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 4:32 PM
Pakistan: इस्लामाबाद में कर्फ्यू जैसे हालात! PAK सरकार ने जारी कर दिया ये बड़ा आदेश
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इन दिनों कर्फ्यू जैसे नजारे दिखाई दे रहे हैं

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इन दिनों लॉकडाउन जैसे नजारे दिखाई दे रहे हैं। रात आठ बजे के बाद ही इस्लामाबाद में सड़के सूनी हो जा रही है और दुकाने बंद कर दिए जा रहे हैं। बता दें कि, ये सब पाकिस्तान सरकार ने नए आदेश के बाद किया जा रहा है। बता दें कि, पाकिस्तानी सरकार के हालात इतने खराब हैं कि, बचत के लिए उन्होंने ऐसे कदम उठाए हैं। पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए नए समय लागू कर दिए हैं। नए नियमों के अनुसार, सोमवार से सभी कारोबारियों को रात 8 बजे तक अपनी दुकानें और व्यवसाय बंद करने होंगे।

पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि यह फैसला ऊर्जा बचत और खर्चों में कटौती से जुड़े उपायों के तहत लिया गया है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति पर बढ़ते दबाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

लॉकडाउन जैसे हालात 

नए आदेश के अनुसार, सोमवार से सभी कारोबारियों को रात 8 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद करने होंगे। सरकार का कहना है कि यह फैसला ऊर्जा की बचत और सरकारी खर्चों में कटौती के लिए उठाए गए कदमों का हिस्सा है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति पर बढ़ते दबाव को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। डिप्टी कमिश्नर इरफान मेमन के नेतृत्व वाले जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले की जानकारी दी। प्रशासन ने बताया कि रात 8 बजे तक कारोबार बंद करने का यह नियम सप्ताह के सभी दिनों में लागू रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें