मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं। उनकी राजनीतिक पार्टी ने शुक्रवार को शाही माफी की शर्त के तहत 50 मिलियन रिंगिट (करीब 12.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना भर दिया है। इसके बाद अब वह अपनी बाकी सजा जेल के बजाय घर में नजरबंद रहकर पूरी कर सकते हैं। बता दें 73 साल के नजीब रजाक अगस्त 2022 से जेल में बंद हैं। उस समय मलेशिया की सर्वोच्च अदालत ने सरकारी निवेश फंड 1MDB से जुड़े अरबों डॉलर के घोटाले में उनकी सजा को बरकरार रखा था।
