Get App

Middle East Crisis: डोनाल्ड ट्रंप का दावा-चीन ईरान को हथियारों की सप्लाई नहीं करेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में कहा कि चीन होर्मुज स्थायी रूप से खुलने से बहुत खुश है। उन्होंने यह कहा कि यह न सिर्फ चीन के लिए फायदेमंद है बल्कि दुनिया में स्थिरता के लिए जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2026 पर 6:49 PM
Middle East Crisis: डोनाल्ड ट्रंप का दावा-चीन ईरान को हथियारों की सप्लाई नहीं करेगा
डोनाल्ड ट्रंप 14-15 मई को चीन जाने वाले हैं। वहां राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी शिखर वार्ता होने वाली है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 अप्रैल को दावा किया कि चीन ईरान को हथियारों की सप्लाई नहीं करने के लिए तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि चीन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को स्थायी रूप से खोलने के उनके आश्वासन के बाद इसके लिए तैयार हुआ है। ट्रंप ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट किया।

ट्रंप ने कहा-चीन होर्मुज खुलने से खुश

ट्रंप ने पोस्ट में कहा कि चीन होर्मुज स्थायी रूप से खुलने से बहुत खुश है। उन्होंने यह कहा कि यह न सिर्फ चीन के लिए फायदेमंद है बल्कि दुनिया में स्थिरता के लिए जरूरी है। उन्होंने पोस्ट में कहा, "चीन इस बात से बहुत खुश हैं कि मैं स्थायी रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल रहा हूं। मैं ऐसा उनके लिए और पूरी दुनिया के लिए कर रहा हूं। वे (चीन) ईरान को हथियार नहीं भेजने के लिए तैयार हो गए हैं।"

ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति को लिखा था लेटर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें