मध्य-पूर्व में बढ़ते युद्ध के बीच एक बड़ा समुद्री हमला सामने आया है। होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में भारत आ रहा एक मालवाहक जहाज अचानक हमले का शिकार हो गया, जिससे जहाज में आग लग गई और क्रू को बचाने के लिए इमरजेंसी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। यह जहाज मयूरी नारी (Mayuree Naree) नाम का थाई झंडे वाला बल्क कैरियर था, जो UAE के खलीफा पोर्ट के मुबार्रस टर्मिनल से रवाना होकर भारत के गुजरात के कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था। रास्ते में संकरी खाड़ी शिपिंग लेन से गुजरते समय इस पर एक अज्ञात मिसाइल या ड्रोन से हमला हुआ।
