Get App

PM Modi Indonesia Visit: जकार्ता में दिखा मोदी मैजिक! घुड़सवार गार्ड्स की अगवानी, राष्ट्रपति प्रबोवो ने किया शाही स्वागत

PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भव्य और शाही औपचारिक स्वागत किया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने खुद आगे बढ़कर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को बेहद गर्मजोशी से गले लगाया।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 07, 2026 पर 11:13 AM
PM Modi Indonesia Visit: जकार्ता में दिखा मोदी मैजिक! घुड़सवार गार्ड्स की अगवानी, राष्ट्रपति प्रबोवो ने किया शाही स्वागत
जकार्ता में पीएम मोदी का किया गया शाही स्वागत

PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भव्य और शाही औपचारिक स्वागत किया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने खुद आगे बढ़कर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को बेहद गर्मजोशी से गले लगाया। पीएम मोदी के आधिकारिक इंडोनेशिया दौरे की शुरुआत के दौरान जकार्ता में घुड़सवार गार्ड्स, एक औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देखने को मिला। इसके अलावा पीएम मोदी के स्वागत के लिए लोगों की भीड़ भी काफी उत्साहित दिखी।

तीन देशों के अपने राजनयिक दौरे के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी के लिए वहां शानदार अगवानी की गई। इसमें घुड़सवार गार्ड्स से लेकर पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति तक शामिल रही।

रक्षा, व्यापार और तकनीक पर होगी व्यापक द्विपक्षीय बातचीत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें