Get App

Mohan Bhagwat Canada Visit: 'हिंदू जागे तो दुनिया जागेगी', कनाडा में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने दिया एकता का संदेश

Mohan Bhagwat Canada Visit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कनाडा के टोरंटो में 'हिंदू विश्व बंधु' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदू पहचान, विविधता और अलग-अलग बैकग्राउंड के लोगों को स्वीकार करने और उनका सम्मान करने की भारत की सांस्कृतिक परंपरा के बारे में विस्तार से बात की

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 31, 2026 पर 8:36 AM
Mohan Bhagwat Canada Visit: 'हिंदू जागे तो दुनिया जागेगी', कनाडा में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने दिया एकता का संदेश
Mohan Bhagwat Canada Visit: कनाडा में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदूओं को एकता का संदेश दिया

Mohan Bhagwat Canada Visit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कनाडा के टोरंटो में आयोजित 'हिंदू विश्व बंधु-एम्ब्रेस द वर्ल्ड इन फ्रेंडशिप' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदू पहचान, विविधता, एकता और भारत की सभ्यतागत सोच पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द को किसी एक भाषा, पूजा पद्धति या जीवनशैली तक सीमित नहीं किया जा सकता। हिंदू विचारधारा की मूल भावना अलग-अलग विविधताओं को स्वीकार करने और उनमें मौजूद एकता को पहचानने की है।

मोहन भागवत ने आगे कहा कि हिंदू की पहचान किसी खास भाषा, पूजा के तरीके या जीवन जीने की शैली से तय नहीं होती। उन्होंने कहा कि हिंदू विचार सभी को स्वीकार करने और सभी का सम्मान करने की भावना पर आधारित है।

उन्होंने कहा, "जब मैं हिंदू कहता हूं तो हिंदू शब्द को किसी विशेष भाषा, किसी विशेष पूजा या किसी विशेष जीवनशैली से परिभाषित नहीं किया जा सकता।" भागवत ने जोर देकर कहा कि हिंदू विचारधारा में 'सबका सम्मान और सबकी स्वीकृति' का भाव है।

'विविधता स्वाभाविक है, एकता वास्तविकता'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें