नेपाल के हिमलुंग हिमाल चोटी पर हिमस्खलन में और शव निकाले गए, मरने वालों आंकड़ा 15 हुआ

नेपाल में हिमलुंग हिमाल चोटी के रास्ते पर हुए हिमस्खलन में और शव बरामद किए गए हैं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़ कर 15 हो गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है। नेपाल नेशनल माउंटेन गाइड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने आज यह जानकारी दी है

अपडेटेड Oct 01, 2026 पर 8:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नेपाल नेशनल माउंटेन गाइड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि गुरुवार को आठ लाशें बरामद की गईं।

नेपाल में 7,126 मीटर ऊंची हिमलुंग हिमाल चोटी पर हुए हिमस्खलन को लेकर दुखद जानकारी सामने आई है। नेपाल नेशनल माउंटेन गाइड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने गुरुवार को इस प्राकृतिक घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ने की जानकारी दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हिमलुंग हिमाल चोटी के रास्ते पर हुए एवलांच में मारे गए लोगों में से आठ और लोगों की लाशें गुरुवार को बरामद की गईं। इससे मरने वालों की संख्या 15 हो गई, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है।

नेपाल के मनांग जिले के नार फू इलाके में 7,126 मीटर ऊंची हिमलुंग हिमाल चोटी के बेस कैंप पर एवलांच आया। इससे टेंट दब गए, जहां सपोर्टिंग स्टाफ और माउंटेन गाइड समेत 16 लोग शरण लिए हुए थे। नेपाल नेशनल माउंटेन गाइड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि गुरुवार को पहाड़ से आठ लाशें बरामद की गईं। रविवार और सोमवार को पहाड़ से दो-दो लाशें बरामद की गईं, जबकि बुधवार को तीन लाशें बरामद की गईं।

लापता वर्कर्स और गाइड्स को ढूंढने के लिए 14 लोगों का एक बचाव दल तैनात किया गया था, जो आमतौर पर क्लाइंबिंग एक्सपीडिशन को लॉजिस्टिक और दूसरी मदद देते हैं। हिमालयन हॉलिडेज और इमेजिन नेपाल ट्रेक एंड एक्सपीडिशन के करीब दो दर्जन नेपाली हाई-एल्टीट्यूड वर्कर्स और गाइड्स क्लाइंबिंग सीजन की तैयारी के लिए करीब दो हफ्ते पहले काठमांडू से हिमलुंग हिमाल गए थे।

वे चढ़ाई के रास्ते पर काम कर रहे थे और बेस कैंप तैयार कर रहे थे। रविवार को नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश और बर्फबारी के बीच हिमस्खलन हुआ, जिससे लैंडस्लाइड और बाढ़ भी आई है। यह ऐसे समय में हुआ है जब नेपाल अगस्त में आई भयानक बाढ़ से अभी भी उबर रहा है, जिसमें 1,450 से ज्यादा लोग मारे गए थे और लगभग 5,000 लोग लापता हैं।

इससे पहले, क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र थापा ने बताया कि बर्फ के ढेर में दबे टेंट से 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। बर्फ हटाकर लापता लोगों की तलाश के दौरान दो शव बरामद किए गए थे। बाकी के लापता लोगों की तलाश हेलीकाप्टर से की जा रही है लेकिन इस क्षेत्र में खराब मौसम की वजह से लापता लोगों की तलाश में बाधा आ रही थी।

Noorullah Noori statement: ‘इस्लामिक अमीरात चाहे तो दो दिन में पेशावर पर फहरा सकता है अपना झंडा’, तालिबान मंत्री नूरुल्लाह नूरी ने पाकिस्तान को चेताया


हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।