Get App

नेपाल की बालेन शाह सरकार का बड़ा फैसला! अब इन्हें हर महीने मिलेंगे ₹15000, बड़ी राहत का भी ऐलान

Balendra Shah Nepal Govt: नेपाल सरकार ने पिछले महीने काठमांडू घाटी में अवैध बस्तियों और सार्वजनिक जमीनों को मुक्त कराने के लिए एक बड़ा बेदखली अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत अब तक काठमांडू घाटी में 2600 से अधिक घरों को तोड़ा जा चुका है, जिससे करीब 15000 लोग विस्थापित हुए

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 21, 2026 पर 9:16 AM
नेपाल की बालेन शाह सरकार का बड़ा फैसला! अब इन्हें हर महीने मिलेंगे ₹15000, बड़ी राहत का भी ऐलान
सरकार की इस तात्कालिक आर्थिक मदद के बावजूद, विस्थापित लोग इस समस्या का एक स्थाई समाधान चाहते हैं

Nepal Squatters Rehabilitation: नेपाल में बनी बालेन शाह की सरकार लगातार सुर्खियों में हैं। Gen-Z रेवोल्यूशन के बाद बनी इस सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए है जिनकी खूब चर्चा हो रही है। अब एक बार फिर से एक नया फैसला लिया गया है जो बेहद महत्वपूर्ण है। नेपाल में राजधानी काठमांडू की नदियों के किनारों और सार्वजनिक जमीनों से हटाए गए भूमिहीन झुग्गीवासियों को लेकर प्रधानमंत्री बालेन शाह सरकार ने बड़ी राहत दी है।

मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में सरकार ने विस्थापित हुए प्रत्येक भूमिहीन और झुग्गीवासी परिवार को अस्थायी आश्रय और पुनर्वास सहायता के रूप में ₹15000 प्रति माह देने का निर्णय लिया है।

यह वित्तीय सहायता अगले तीन महीनों तक उन परिवारों को दी जाएगी जिन्हें बागमती नदी के किनारों और काठमांडू घाटी की अन्य सार्वजनिक जमीनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बेदखल किया गया था। सरकार के इस फैसले के बाद जमकर आक्रोश देखने को मिला था।। कई दिनों तक प्रदर्शन हुए और उग्र आंदोलन में दर्जनों लोगों की जान चली गई थी।

पुनर्वास के लिए मिलेंगे ₹25000 एकमुश्त

सब समाचार

+ और भी पढ़ें