Get App

नेपाल बाढ़ का कहर! हाइड्रो प्रोजेक्ट की सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोग, अपर त्रिशूली-3A में सेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

Nepal Flood Update: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के 900 से अधिक कर्मचारी और मजदूर लापता हैं। मुर्दाघरों में जगह कम पड़ने के बाद नेपाल प्रशासन ने बिना पहचान वाले शवों के डीएनए (DNA) सैंपल, टैटू, स्कूल टाई और ज्वेलरी के आधार पर टैग करके उन्हें अस्थाई रूप से दफनाना शुरू कर दिया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 31, 2026 पर 11:35 AM
नेपाल बाढ़ का कहर! हाइड्रो प्रोजेक्ट की सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोग, अपर त्रिशूली-3A में सेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन
Nepal Flood Update: नेपाल बाढ़ के बाद हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के 900 से अधिक कर्मचारी और मजदूर लापता हैं

Nepal Flood Update: नेपाल में भीषण बाढ़ और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में हुई तबाही के बाद लापता मजदूरों की तलाश लगातार तेज कर दी गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पड़ोसी देश नेपाल में बाढ़ से जुड़े हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स से 900 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इस बीच, नेपाल में मृतकों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,200 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल सेना और अन्य राहत-बचाव दल विशेष रूप से उन इलाकों में अभियान चला रहे हैं, जहां हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स बाढ़ और मलबे की चपेट में आए हैं।

एक सुरंग का सिरा मिला, अंदर जिंदगी की तलाश

बचाव अभियान के दौरान त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की एक सुरंग के मुहाने का पता लगाया गया है। सेना की टीम ने सुरंग के अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ अभियान शुरू किया। नेपाली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राजाराम बस्नेत के अनुसार, सुरंग विशेषज्ञों की टीम ने सुरंग के क्राउन हेड वाले हिस्से का पता लगाया। वहां करीब 2×3 फीट का एक छेद मिला, जिससे पानी की सतह और करीब सात मीटर तक फैले हिस्से का पता चला।

सेना के एक विशेषज्ञ ने इस रास्ते से अंदर जाकर फंसे लोगों की तलाश करने की कोशिश की। लेकिन अभी तक किसी के जीवित होने के संकेत नहीं मिले हैं। अब बचाव दल सुरंग के उस हिस्से को और चौड़ा करने की कोशिश कर रहा है, ताकि विशेषज्ञ ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ अंदर जाकर पूरी तरह तलाशी अभियान चला सकें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें