Get App

नेपाल की राजनीति में आया भूचाल, Gen Z विरोध प्रदर्शन मामले में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

नेपाल पुलिस ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस के नेता एवं पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को पिछले साल हुए Gen Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों से जुड़े गैर इरादतन हत्या और आपराधिक लापरवाही के मामले में गिरफ्तार किया है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 28, 2026 पर 7:56 AM
नेपाल की राजनीति में आया भूचाल, Gen Z विरोध प्रदर्शन मामले में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार
नेपाल की राजनीति में भूचाल, Gen Z विरोध प्रदर्शन मामले में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

नेपाल पुलिस ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस के नेता एवं पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को पिछले साल हुए Gen Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों से जुड़े गैर इरादतन हत्या और आपराधिक लापरवाही के मामले में गिरफ्तार किया है, जैसा कि The Kathmandu Post ने बताया। यह घटना ऐसे समय हुई है जब एक दिन पहले बालेन शाह ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

रिपोर्ट के अनुसार, ओली को शनिवार सुबह भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया। काठमांडू पोस्ट ने उनके निजी सचिव जनक भट्टा के हवाले से बताया कि उनकी गिरफ्तारी से पहले, नेपाल के पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को सुबह करीब 5 बजे भक्तपुर के सूर्यबिनयक स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ओम अधिकारी ने ओली और नेपाली कांग्रेस नेता लेखक की गिरफ्तारी की पुष्टि की। काठमांडू घाटी पुलिस प्रवक्ता अधिकारी ने AFP को बताया, "उन्हें आज सुबह गिरफ्तार किया गया और कानूनी कार्यवाही आगे की जाएगी।"

बता दें कि गिरफ्तारी उस समय हुई जब गृह मंत्रालय ने एक औपचारिक शिकायत दर्ज की, जिसके बाद जांच शुरू हुई और गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें