Nepal Earthquake: नेपाल में मंगलवार देर रात एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से करीब 143 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके राजधानी काठमांडू समेत आसपास के कई इलाकों में महसूस किए गए। वहीं इस घटना में अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है। ये घटना ऐसे समय हुई जब नेपाल हाल ही में आई भीषण बाढ़ से उबर रहा है। करीब दो हफ्ते पहले आई बाढ़ में 1,300 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। वहीं हजारों से ज्यादा अब भी लापता है।
