Get App

Sudan Gurung: नेपाल के नए गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने एक महीने में ही दे दिया इस्तीफा! फिर फेसबुक पर ये सब लिखा

Nepal's HM Sudan Gurung: गुरुंग ने अपने इस्तीफे में युवा पीढ़ी यानी 'Gen Z' का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, आज का युवा आंदोलन सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करता है। जब सरकार पर सवाल उठें, तो नैतिकता ही एकमात्र जवाब होना चाहिए

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 22, 2026 पर 4:06 PM
Sudan Gurung: नेपाल के नए गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने एक महीने में ही दे दिया इस्तीफा! फिर फेसबुक पर ये सब लिखा
सुदन गुरुंग ने अपने इस्तीफे की घोषणा फेसबुक पोस्ट के जरिए की

Nepal's HM Sudan Gurung: नेपाल की राजनीति में आज एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। देश के गृह मंत्री सुदन गुरुंग (Sudan Gurung) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुंग पर उनके वित्तीय निवेश और शेयरों को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि वे एक निष्पक्ष जांच कराने और सार्वजनिक जीवन में उच्च नैतिकता बनाए रखने के लिए पद छोड़ रहे हैं।

'जनता के भरोसे से बड़ी कोई शक्ति नहीं'

सुदन गुरुंग ने अपने इस्तीफे की घोषणा फेसबुक पोस्ट के जरिए की। उन्होंने लिखा कि वह 26 मार्च 2026 से पूरी ईमानदारी के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे थे, लेकिन हाल ही में उनके शेयरों और वित्तीय मामलों पर नागरिकों द्वारा उठाए गए सवालों को उन्होंने बहुत गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए किसी भी पद से ज्यादा वजन नैतिकता का है। सार्वजनिक विश्वास से बढ़कर कोई शक्ति नहीं है।'

सुशासन का दिया हवाला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें