India-Nepal Relations Story: नेपाल ने भारत के साथ अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश के तहत एक बड़ा फैसला किया है। नई दिल्ली में स्थित नेपाल दूतावास ने भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, व्लॉगर्स और पॉडकास्टर्स से नेपाल की एक 'फैमिलियराइजेशन ट्रिप' के लिए आवेदन मांगे हैं। इस ट्रिप का मकसद भारतीय यात्रियों के बीच नेपाल के पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्मिक स्थलों को बढ़ावा देना है। नेपाली दूतावास के अनुसार, इस ट्रिप के लिए पांच भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स को चुना जाएगा।
ये भारतीय क्रिएटर्स डिजिटल कंटेंट के जरिए नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक स्थलों, एडवेंचर टूरिज्म और मेहमाननवाजी को अनुभव करेंगे। साथ ही इसे दुनिया के सामने पेश भी करेंगे। इस पहल का मकसद अधिक से अधिक भारतीयों को नेपाल आने के लिए प्रोत्साहित करना है। चाहें वे आराम के लिए आएं, तीर्थयात्रा के लिए, वेलनेस के लिए, परिवार के साथ छुट्टियों के लिए या फिर एडवेंचर ट्रैवल के लिए.... नेपाल चाहता है कि भारी संख्या में भारतीय उसके देश की यात्रा करें।
एक आधिकारिक बतान में बुधवार (20 मई) को नेपाली दूतावास ने कहा कि चुने गए इन्फ्लुएंसर्स को नेपाल के पहाड़ों, झीलों, मंदिरों, स्तूपों, त्योहारों, खान-पान और स्थानीय संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिलेगा। साथ ही, वे भारत में मौजूद अपने दर्शकों के लिए दिलचस्प ऑनलाइन कंटेंट भी तैयार करेंगे।
नेपाली दूतावास ने बताया कि आवेदक भारतीय नागरिक होने चाहिए। या फिर भारत में रहकर काम करने वाले डिजिटल क्रिएटर्स होने चाहिए। साथ ही, YouTube, Instagram, Facebook, X या अन्य डिजिटल चैनलों जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उनकी एक्टिव मौजूदगी होनी चाहिए। जो क्रिएटर्स ट्रैवल, आध्यात्मिकता, लाइफस्टाइल, खान-पान, संस्कृति, पर्यटन, वेलनेस या एडवेंचर से जुड़ा कंटेंट बनाते हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदकों में उच्च-गुणवत्ता वाले वीडियो, रील्स, पॉडकास्ट, व्लॉग, स्टोरीज या सोशल मीडिया पोस्ट बनाने की क्षमता होनी चाहिए।
आवेदकों को क्या करना होगा?
चुने गए इन्फ्लुएंसर्स से यह उम्मीद की जाएगी कि वे नेपाल में अपने अनुभवों पर आधारित कंटेंट प्रकाशित करें। इस कंटेंट में ये चीजें शामिल हो सकती हैं:-
नेपाल ने यह भी बताया कि चुने गए कंटेंट को दूतावास और उसके सहयोगी संगठन भी अपने प्लेटफॉर्म्स पर दोबारा शेयर कर सकते हैं। ऐसा करते समय कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स को पूरा श्रेय (proper credit) दिया जाएगा।
इसमें भाग लेने वालों को इन आधारों पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा:-
इच्छुक आवेदकों को ये चीजें जमा करनी होंगी:-
नेपाली दूतावास ने कहा कि यह फैमिलियराइजेशन ट्रिप भारत और नेपाल के बीच पर्यटन संबंधों को मजबूत करने और पड़ोसी देश को भारतीय यात्रियों के लिए एक सुलभ और स्वागत करने वाले डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के प्रयासों का एक हिस्सा है।
कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 30 मई 2026
ईमेल: eonnewdelhi@mofa.gov.np
विषय (Subject): Application for Nepal Familiarization Trip for Influencers
चयनित उम्मीदवारों को यात्रा कार्यक्रम, तारीख और लॉजिस्टिक्स की जानकारी दी जाएगी। बयान में यह भी कहा गया है कि नेपाली दूतावास को आवेदनों को स्वीकार या खारिज करने का अधिकार है।