KitKat News: यूरोप में चॉकलेट की बड़ी चोरी, ईस्टर से पहले ट्रक से 12 टन किटकैट उड़ा ले गए चोर

KitKat News: इटली से पोलैंड जाते समय एक ट्रक से 12 टन किटकैट चोरी हो गया, जिससे चॉकलेट की कमी की चिंता बढ़ गई है। स्विस फ़ूड कंपनी Nestle के मालिकाना हक वाली KitKat ने बताया कि उसकी नई चॉकलेट रेंज की 413,793 यूनिट्स ले जा रहा ट्रक यूरोप में रास्ते में ही चोरी हो गया

अपडेटेड Mar 29, 2026 पर 8:53 AM
KitKat News: ईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चोरी हो गई है

KitKat News: यूरोप में किटकैट चॉकलेट बार का एक बड़ा कंसाइनमेंट चोरी हो गया है, जिससे ईस्टर से ठीक पहले इसकी कमी की चिंता बढ़ गई है। स्विस फ़ूड कंपनी Nestle के क्रंची KitKat बार की 12 टन की एक बहुत बड़ी खेप चॉकलेट की एक बड़ी चोरी में गायब हो गई है। इस चोरी से ईस्टर से ठीक पहले दुकानों में KitKat की कमी होने का खतरा पैदा हो गया है। KitKat ने शनिवार (28 मार्च) को न्यूज एजेंसी AFP को बताया, "उसकी नई चॉकलेट रेंज की 413,793 यूनिट्स ले जा रहा एक ट्रक यूरोप में रास्ते में ही चोरी हो गया।"

कंपनी ने बताया कि यह खेप पिछले हफ्ते प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के बीच जाते समय गायब हो गई। लगभग 12 टन वजन का यह शिपमेंट पिछले हफ्ते प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन हब के बीच ले जाते समय गायब हो गया। ट्रक सेंट्रल इटली से निकला था और पोलैंड के रास्ते में था। रास्ते में कई देशों में प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूट करने का प्लान था। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि चोरी कहां हुई। कंपनी ने कहा कि गाड़ी और उसमें मौजूद सामान का अभी तक कोई पता नहीं चला है।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने AFP से बात करते हुए अपने मशहूर स्लोगन का जिक्र करते हुए कहा, "हम हमेशा लोगों को KitKat के साथ 'ब्रेक लेने' (आराम करने) के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि चोरों ने इस संदेश को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया। हमारी 12 टन से अधिक चॉकलेट लेकर 'ब्रेक' पर चले गए।"


कंपनी ने बताया कि चोरी हुआ ट्रक मध्य इटली की एक फैक्ट्री से निकला था और पोलैंड की ओर जा रहा था। तभी बीच रास्ते में ही उसे चुरा लिया गया। कंपनी ने आगे कहा कि वह गाड़ी और उसमें रखा सामान दोनों का ही अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

Nestle ने कहा, "स्थानीय अधिकारियों और सप्लाई चेन पार्टनर्स के साथ मिलकर इस मामले की जांच की जा रही है।" चॉकलेट बनाने वाली इस कंपनी ने चेतावनी दी कि चोरी हुए चॉकलेट बार की वजह से दुकानों की शेल्फ पर KitKat की कमी हो सकती है। ईस्टर से पहले खरीदारों को अपनी पसंदीदा चॉकलेट ढूंढने में मुश्किल हो सकती है।

कंपनी ने यह भी कहा कि चोरी हुए चॉकलेट बार यूरोप के बाजारों में गैर-कानूनी बिक्री के जरिए भी बेचे जा सकते हैं। Nestle ने यह भी बताया कि हर चॉकलेट बार पर मौजूद खास 'बैच कोड' को स्कैन करके चोरी हुए सामान का पता लगाया जा सकता है।

कंपनी ने कहा, "अगर कोड मैच हो जाता है, तो स्कैनर इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को साफ निर्देश दिए जाएंगे कि वह KitKat को इसकी सूचना कैसे दे। उसके बाद KitKat की टीम उचित कार्रवाई करेगी।"

ये भी पढ़ें- Agniveer Bharti 2026: पूर्व अग्निवीरों को केंद्र का तोहफा! दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल भर्ती में 20% पोस्ट रिजर्व, फिजिकल टेस्ट भी नहीं देना होगा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।