Get App

मिडिल ईस्ट में फिर से भयंकर तबाही की आहट! होर्मुज की नाकेबंदी पर ट्रंप के साथ आए नेतन्याहू; बोले- 'सीजफायर कभी भी हो सकता है खत्म'

US-Iran War: इजरायल ने ट्रंप द्वारा ईरान पर लगाई गई नौसैनिक नाकेबंदी का पूरा समर्थन किया है। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने पाकिस्तान की मेजबानी में हुई शांति वार्ता के नियमों का उल्लंघन किया है, जिसके कारण यह सख्त कदम उठाना पड़ा

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 6:08 PM
मिडिल ईस्ट में फिर से भयंकर तबाही की आहट! होर्मुज की नाकेबंदी पर ट्रंप के साथ आए नेतन्याहू; बोले- 'सीजफायर कभी भी हो सकता है खत्म'
यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका कुछ ही घंटों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की समुद्री नाकेबंदी शुरू करने वाला है

Benjamin Netanyahu: मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीदों को एक बड़ा झटका लगा है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि ईरान के साथ मौजूदा सीजफायर बहुत नाजुक स्थिति में है और यह किसी भी पल खत्म हो सकता है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका कुछ ही घंटों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की समुद्री नाकेबंदी शुरू करने वाला है।

'ईरान ने तोड़े सीजफायर के नियम'

इजरायली कैबिनेट की बैठक के बाद जारी एक वीडियो बयान में नेतन्याहू ने अमेरिका के सख्त फैसलों का खुलकर समर्थन किया। नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि ईरान के साथ हुआ युद्धविराम 'जल्द ही समाप्त हो सकता है।' उन्होंने संकेत दिया कि कूटनीतिक कोशिशों के बावजूद जमीन पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

इजरायल ने ट्रंप द्वारा ईरान पर लगाई गई नौसैनिक नाकेबंदी का पूरा समर्थन किया है। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने पाकिस्तान की मेजबानी में हुई शांति वार्ता के नियमों का उल्लंघन किया है, जिसके कारण यह सख्त कदम उठाना पड़ा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस पूरे मामले में इजरायल और अमेरिका पूरी तरह से एक-दूसरे के संपर्क में हैं और मिलकर रणनीति बना रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें