US Mint $1 Coin Featuring Donald Trump: अमेरिका से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया को हक्का-बक्का कर दिया है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने ऐलान किया है कि अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चेहरे वाला 1 डॉलर का चमचमाता सिक्का तैयार किया जा रहा है। फिलाडेल्फिया की सरकारी टकसाल में इसका प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है।
