Get App

रामायण और महाभारत पर ममदानी की ये बातें जबर्दस्त चर्चा में, हिंदुओं को लेकर क्या बोले न्यूयॉर्क के मेयर?

Zohran Mamdani on Ramayana and Mahabharata: न्यूयॉर्क के पहले भारतीय-अमेरिकी मेयर जोहरान ममदानी ने अपने कार्यालय में आयोजित दिवाली समारोह के दौरान हिंदू महाकाव्यों रामायण और महाभारत की सीख पर खुलकर बात की। उन्होंने न केवल रिश्तों और कर्तव्य पर इन ग्रंथों के महत्व को समझाया, बल्कि अमेरिका में हिंदू और सिख समुदायों के खिलाफ बढ़ती नफरत और मंदिरों को निशाना बनाए जाने पर भी गहरी चिंता जताई

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 11:18 AM
रामायण और महाभारत पर ममदानी की ये बातें जबर्दस्त चर्चा में, हिंदुओं को लेकर क्या बोले न्यूयॉर्क के मेयर?
ममदानी ने अमेरिका में हिंदू और सिख समुदायों के खिलाफ बढ़ती नफरत और धार्मिक आधार पर होने वाले भेदभाव पर भी चिंता जताई

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने दिवाली समारोह के दौरान हिंदू धर्म के दो प्रमुख महाकाव्यों रामायण और महाभारत का जिक्र करते हुए उनसे मिलने वाली सीख पर अपनी बात रखी। उन्होंने इन ग्रंथों को मानवीय रिश्तों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और व्यक्तिगत निष्ठा से ऊपर कर्तव्य को रखने की सीख से जोड़ा। इस दौरान ममदानी ने अमेरिका में हिंदू और सिख समुदायों के खिलाफ बढ़ती नफरत और धार्मिक आधार पर होने वाले भेदभाव पर भी चिंता जताई।

मंगलवार को लोकल टाइम के मुताबिक अपने कार्यालय की ओर से आयोजित दिवाली समारोह में बोलते हुए ममदानी ने कहा कि रामायण हमें बताती है कि हमें कैसा भाई, पत्नी, पति और दोस्त बनने की आकांक्षा रखनी चाहिए। वहीं महाभारत परिवारों की असल जटिलताओं को हमारे सामने रखती है। ऐसी जटिलताएं जहां बड़े से बड़े नायक और बुद्धिमान देवता भी गलतियां कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाभारत की एक जरूरी सीख यह है कि व्यक्ति का धर्म और कर्तव्य उसकी व्यक्तिगत निष्ठा से ऊपर होना चाहिए.

न्यूयॉर्क के पहले भारतीय-अमेरिकी मेयर के तौर पर दिवाली मनाना बताया खास

ममदानी ने दिवाली के साथ अपने पर्सनल जुड़ाव का भी जिक्र किया। ममदानी ने समारोह में अपने बचपन और दिवाली से जुड़े अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि वह बड़े होते हुए अपने परिवार के साथ दिवाली मनाते थे। अब न्यूयॉर्क के मेयर के रूप में पूरे शहर के साथ इस त्योहार को मनाना उनके लिए विशेष अनुभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें