No Kings Protests: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ 'नो किंग्स प्रोटेस्ट' हुआ। US के सभी 50 राज्यों के साथ-साथ लंदन, पेरिस और रोम जैसे शहरों में भी लाखों लोगों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। आपको बता दें कि यह विरोध प्रदर्शन विशेष रूप से ईरान के साथ जारी युद्ध और कड़े इमिग्रेशन कानूनों के खिलाफ हो रहे है।
