Get App

'गलत फैसला था...', तेहरान के 30 तेल डिपो पर इजरायली हमले से अमेरिका नाराज!

Iran-Israel US War: इजरायली हवाई हमलों के बाद तेहरान में एक डरावना मंजर देखा गया। तेल डिपो में लगी भीषण आग से निकले धुएं के कण बादलों के साथ मिल गए। जब तेहरान में बारिश हुई, तो वह 'काली बारिश' के रूप में गिरी। इस जहरीली बारिश ने सड़कों, कारों और छतों को काले अवशेषों से ढक दिया

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 09, 2026 पर 10:50 AM
'गलत फैसला था...', तेहरान के 30 तेल डिपो पर इजरायली हमले से अमेरिका नाराज!
एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि वे इस बात से हैरान थे कि हमले इतने व्यापक होंगे

Israel Attack: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के आठवें दिन पहली बार अमेरिका और इजरायल के बीच गंभीर मतभेद उभरकर सामने आए हैं। दरअसल इजरायल ने शनिवार को एक ही दिन में ईरान के 30 फ्यूल डिपो पर एक के बाद एक हमले किए। उन भीषण हमलों ने वाशिंगटन को हैरान और परेशान कर दिया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि वे इस बात से हैरान थे कि हमले इतने व्यापक होंगे। अमेरिका ने इसे 'एक गलत कदम' करार दिया है।

हमलों के नजारों से वाशिंगटन हैरान

Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना ने फ्यूल डिपो पर हमले से पहले अमेरिका को सूचना तो दी थी, लेकिन हमलों का दायरा उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़ा निकला। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि वे इस बात से हैरान थे कि हमले का असर इतने बड़े पैमाने पर होगा। उन्होंने इस फैसले को 'एक बुरा विचार' बताया है। एक इजरायली अधिकारी के अनुसार, वाशिंगटन का संदेश बेहद सख्त था, जिसे उन्होंने 'WTF' के रूप में बतलाया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सलाहकार ने कहा, 'राष्ट्रपति को यह हमला पसंद नहीं आया। वे तेल को बचाना चाहते हैं, जलाना नहीं। ऐसे दृश्यों से लोगों को बढ़ती महंगाई और पेट्रोल की कीमतों की याद आती है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें